विश्वास और संदेह
जीवन के जो परम सत्य हैं, वहां अधैर्य से काम नहीं चलता है।
असल में, अधैर्य के कारण ही हम विश्वास कर लेते हैं, या अविश्वास कर लेते हैं। अधैर्य के कारण, वह जो इंपेशेंस है, ऐसा लगता है, अभी, इसी वक्त। तो अभी और इसी वक्त विचार तो नहीं हो सकता है, अंधापन हो सकता है, किसी को भी मान लो।
विचार करना है, तो अत्यंत धैर्य चाहिए। और बड़े आश्चर्य की बात है कि जितना धैर्य हो, उतने जल्दी मनुष्य निर्णय पर पहुंच जाता है। और जितना अधैर्य हो, उतना ही पहुंचना मुश्किल हो जाता है। क्यों? क्योंकि धैर्य की जो क्षमता है, जो शांति है, वह विचार करने के लिए सहारा बनती है। अत्यंत धीरज से भरा हुआ चित्त ठीक से देख पाता है, सोच पाता है, समझ पाता है।
ओशो
अध्याय शीर्षक
#1: विश्वास से मुक्ति और विचार का स्वागत
#2: अतीत से मुक्ति और नये का स्वागत
#3: विश्वास और संदेह
#4: मोक्ष से मुक्ति